रिंगनोद। बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार तेजाजी चौक में रहने वाले बालकृष्ण शर्मा के यहां बीती रात करीब 1 बजे के लगभग अज्ञात बदमाश आगे का दरवाजा तोड़ घर मे घुस सोने तथा चांदी के आभूषण व जरूरी कागजात ले उड़े। दरअसल बालकृष्ण शर्मा अपनी पत्नी के साथ गुजरात के लिमड़ी गए थे। उनके पुत्र निशांत शर्मा व उनकी पत्नी इंद्रा घर के ऊपर वाले कमरे में सोये थे। रात्रि में 1 बजे के लगभग खटपट की आवाज सुन इंद्रा ने पति निशांत को उठाकर बोला कि नीचे आवाज आ रही हैं, यह सुन निशांत ओर उनकी पत्नी दोनों धीरे-धीरे नीचे गए तथा आवाज लगाई। निचे देखने पर लाइट नही जल रही हैं तथा बैटरी का उजाला दिख रहा हैं। पति-पत्नी द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग गये। बदमाश कमरे में रखी अलमारी में से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, पाटली, 2 जोड़ी पायजप तथा जरूरी कागजात ले उड़े। सूचना मिलते ही रात्रि में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई थी। और आसपास छानबीन की किंतु सफलता नही मिली।
चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में पुलिसबल के साथ बदमाशो को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई। लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। विवेचना की जा रही है।