Homeचेतक टाइम्सदसाई - चौटिया बालोद क्षेत्र में नीलगायों ने मचाया आतंक, किसानों की...

दसाई – चौटिया बालोद क्षेत्र में नीलगायों ने मचाया आतंक, किसानों की फसले हुई बर्बाद

नरेंद्र पँवार,दसाई। समीपस्थ ग्राम चौटिया बालोद मे इन दिनो नीलगाय का आंतक चल रहा है। बारिश के बाद किसानो ने अपनी खेती मे खेत को तैयार कर बोया और जैसे ही अंकुरन दिखाई देने लगा की नील गाय ने खेत को साफ कर दिया।  किसान रामेश्वर पाटीदार ने बताया कि बारिश होने पर मेने अपने खेत पर 3 बीघा पर अदकर के साथ ही 15 बीघा की सोयाबीन की बोनी की। मे अपने खेत पर आज गया तो नीलगाय का झुण्ड दिखाई दिया और  मेरी फसल को आने के पहले ही खाफ कर दिया। अब दोबारा बोनी करना पडेगी। जिसके कारण आर्थीक मार पडेगी। गाय का झुण्ड ने पिछले साल भी काफी परेशान किया था। प्रशासन को भी अवगत कराया गया था मगर इस ओर किसी का ध्यान नही गया परिणाम आज फिर लगभग 50 से अधिक नील गाय का झुण्ड क्षेत्र मे धूम रहा है। कैलाश एंकरंगा ने बताया कि मेरे खेत पर भी यही कहानी हुई। 20 दिन पहले अदकर की बोनी की। अदरक की फसल भी काफी बडी हो गई थी मगर आज खेत पर जाकर देता तो सारी फसल नीलगाय का झुण्ड खा गया। वही अभी भी खेत के आसपास नीलगाय का झुण्ड दिखाई दे रहा है। मुझे वापस बोनी करना पडेगी जिसके कारण मेरा काफी नुकसान हो गया। 


इनके खेत पर भी हुआ नुकसान नीलगाय के कारण- प्रभुलाल पाटीदार,पन्नालाल पाटीदार,अनिल एकरंगा, शम्भुलाल पाटीदार, चेतनसिह राठोर, गोपाल बागडदा, सहित अनेक किसान नीलगाय की चपेट मे आने से फसल पर काफी नुकसान हुआ है। कई किसानो के खेत के खेत साफ कर दिये है।
सरदारसिह  चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर ने बताया की जिनकी  फसल का नुकसान हुआ है पटवारी के साथ मिलकर पंचनामा बनाकर जो कार्यवाही हो सकेगी विभाग द्वारा की जावेगी।साथ ही नीलगाय दोबारा नही आये इसके लिये विभाग अपने स्तर से पूरा-प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!