Homeचेतक टाइम्सरायपुर - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से राज्य हज कमेटी के पदाधिकारियों...

रायपुर – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से राज्य हज कमेटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री सैय्यद सैफुद्दीन के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने राज्य हज कमेटी द्वारा प्रकाशित ‘वार्षिक प्रतिवेदन हज-2017’ पत्रिका का विमोचन भी किया।   डॉ. सिंह से मुलाकात के दौरान हज कमेटी द्वारा प्रदेश में हज यात्रा 2018 के लिए तैयारियों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल ने आगामी जुलाई माह में हज यात्रा के लिए आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टीकाकरण तथा हज किट वितरण कार्यक्रम में उन्हें शामिल होने का न्यौता दिया। छत्तीसगढ़ में हज यात्रा 2018 के लिए अब तक 454 हज यात्रियों का चिन्हांकन किया गया है। इसमें 241 पुरूष और 213 महिला हज यात्री शामिल हैं। प्रदेश से हज यात्री 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच नागपुर से हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। इनकी स्वदेश वापसी 12 सितम्बर से 18 सितम्बर तक होगी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में प्रदेश के छह विभिन्न जगहों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर),  उत्तर बस्तर (कांकेर), अम्बिकापुर (सरगुजा) और भिलाई (दुर्ग) में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मो. सलीम खान तथा पूर्व सदस्य मो. रिफअत अली उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!